Home » प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली-एनसीआर

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंची

दिल्ली। दिल्ली के उद्योग नगर मेट्रो स्टेशन के पास वाले इलाके में सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची। मौके पर दमकल के कुल 26 वाहन पहुंचे हुई थी। आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। अब तक किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 6.01 बजे प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 26 फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। इससे पहले भी दिल्ली स्थित एनसीसी के आरके पुरम ऑफिस में भी आग लग गई थी। उस मामले में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

Search

Archives