नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में अवैध रूप से बनाए गए एक मजार को ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि मजार का निर्माण अतिक्रमण कर किया गया था। ऐसे में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बुलडोजर चलाकर मजार को तोड़ दिया गया। मजार तोड़े जाने पर इलाके में माहौल गरमाने की आशंका है। जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। फिलहाल मजार पुलिस बलों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। अब मलबा हटाने का काम चल रहा है। यह कार्रवाई हजरत निजामुद्दीन इलाके की मथुरा रोड के ऑपोजिट मस्जिद के पास हुई।
ऐसे में एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस और पैरा मिलेट्री फोर्स के जवानों को वहां पर तैनात किया गया है। पीडब्ल्यूडी की टीम ने बुलडोजर से हजरत निजामुद्दीन इलाके में अवैध रूप से बनाई गई मजार को ढ़हा दिया। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। पुलिस के साथ-साथ वरीय विभागीय अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।







