Home » DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी, वॉट्सएप मैसेज में कहा- 5 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे…
दिल्ली-एनसीआर

DUSU के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी, वॉट्सएप मैसेज में कहा- 5 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे…

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के पूर्व अध्यक्ष को गैंगस्टर की तरफ से फोन पर धमकी मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसीडेंट रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी वॉट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से मिली है।

रौनक खत्री को अज्ञात नंबर से धमकी भरा वॉट्सएप पर मैसेज आया है। इसमें कहा गया कि 5 करोड़ दो वरना गोली मार देंगे। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस की टीम जुट गई है। धमकी भरे मैसेज में कहा गया, ‘रोहित गोदारा बोल रहा हूं। तेरी नेतागिरी अब खत्म हो गई है। कब तक तू हमारा फोन नहीं उठाएगा। गोली देख अब कैसे आएगी। अब गोली ही हमारी बात का जवाब देगी। 5 करोड़ से नीचे से कम में हमारे पास कोई समझौता नहीं है।’

रौनक खत्री ने एक वीडियो जारी कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर एक इंटरनेशनल नंबर से उन्हें फोन आया था। उन्होंन फोन नहीं उठाया तो मैसेज किए गए जिसमें 5 करोड़ रूपए की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

फोन नंबर पर यूक्रेन का कंट्री कोड-  दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रेसीडेंट रौनक खत्री दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। रौनक खत्री ने कहा कि वह ऐसे गैंगस्टरों की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। हालांकि, जिस नंबर से वॉट्सऐप पर मैसेज आया वो +380 कंट्री कोड से जो यूक्रेन का कोड है, जबकि रोहित गोदारा पुर्तगाल में है। वह +351 नंबर इस्तेमाल करता है।

मामले की जांच शुरू- पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से धमकी दी गई है। उस नंबर को भी ट्रेस किया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद से पुलिस की टीम अलर्ट है।

Search

Archives