Home » भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को नई दीक्षा देने की कोशिश में उठाया जा रहा बड़ा कदम? 20 अप्रैल को वॉशिंगटन में होगी मीटिंग
दिल्ली-एनसीआर

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को नई दीक्षा देने की कोशिश में उठाया जा रहा बड़ा कदम? 20 अप्रैल को वॉशिंगटन में होगी मीटिंग

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को नई दीक्षा देने की कोशिश में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय 20 अप्रैल को एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन भेजेगा।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन करेंगे। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय टीम इस महीने की 20 तारीख को अमेरिका जाएगी। लगभग तीन-चार महीने के अंतराल के बाद दोनों देशों की वार्ता टीमें आमने-सामने बैठक करेंगी। इस बीच दोनों पक्ष वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे हैं।

भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन जाएगा :  अग्रवाल ने कहा, ‘हम कानूनी समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह 7 फरवरी को जारी संयुक्त बयान का परिणाम है। आगे की चर्चा और फॉलो-अप के लिए और बातचीत की जरूरत है। हम समयरेखा और अगले कदमों को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करेंगे।’

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ट्रेड डील को आगे बढ़ाना है। दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के प्रयास तेज हो गए हैं। इससे पहले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ को रद करने के बाद अंतरिम व्यवस्था के तहत भारतीय निर्यात पर टैरिफ 18 प्रतिशत तक कम कर दिया गया था। रूसी तेल खरीद से जुड़े टैरिफ भी वापस ले लिए गए, हालांकि सेक्शन 232 के तहत कुछ ड्यूटी बरकरार हैं।

कानूनी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना मुख्य उद्देश्य :  वित्तीय वर्ष 2025 में भारत का कुल निर्यात 860.09 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल से 35 बिलियन डॉलर अधिक है। सेवाओं सहित कुल निर्यात 974.9 बिलियन डॉलर पहुंचा, जिसमें 4.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आयात 6.4 प्रतिशत बढ़कर 979.4 बिलियन डॉलर हो गया, जिससे व्यापार घाटा 119 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। भारत यूके के साथ मई 2026 तक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) पूरा करने की उम्मीद कर रहा है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ 27 अप्रैल को समझौता होने वाला है। ओमान और यूरोपीय संघ के साथ भी बातचीत जारी है।

Search

Archives