नई दिल्ली। मंदसौर के गरोठ तहसील के ग्राम कोटड़ा खुर्द और कोटड़ा बुजुर्ग में दूषित आइसक्रीम खाने से एक महिला सहित 9 बच्चे बीमार हो गए। फिलहाल सभी को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी को उल्टी-दस्त होने के साथ मुंह से झाग आ रहे थे। इनमें से दो की हालत गंभीर होने से उनको आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया है। गरोठ बीएमओ डॉ. दरबारसिंह ने बताया कि एक महिला और 9 बच्चे की तबीयत खराब हुई है। इसमें कोटड़ा बुजुर्ग के पांच बच्चे भवानीमंडी के मेट्रो अस्पताल और कोटड़ा खुर्द की महिला और पांच बच्चे भवानीमंडी के नवजीवन अस्पताल में इलाजरत है, जिसमें से सात वर्षीय शिवम और 10 वर्षीय इरशाद आईसीयू में भर्ती हैं।







