Home » रावण दहन से पहले ही असामाजिक तत्वों ने लगा दी आग, हजारों की भीड़ में बड़ा हादसा टला
छत्तीसगढ़

रावण दहन से पहले ही असामाजिक तत्वों ने लगा दी आग, हजारों की भीड़ में बड़ा हादसा टला

मल्हार। भगवान राम की झांकी आने से पहले ही असामाजिक तत्वों ने रावण के पुतले में आग लगा दी। आक्रोशित भीड़ ने एक युवक को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। माहौल खराब होता देख पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर चौकी ले आई।

घटना को लेकर नगर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। क्योंकि हर वर्ष की तरह इतने बड़े आयोजन में शनिवार को दशहरा मनाने 20 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ एक स्थान पर मौजूद थी। ऐसे में भगदड़ मचने की संभावना बनी हुई थी। एक बड़ा हादसा टल गया। मल्हार के मेला चौक में नगर पंचायत द्वारा परंपरानुसार भव्य रूप से रावण तैयार किया जाता है। शाम 6 बजे के बाद रावण दहन के लिए राम लक्ष्मण की झांकी गाजे बाजे के साथ निकाली जाती है। जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। आसपास के 10 से ज्यादा गांव के हजारों लोग यहां मनोरंजन करने आते हैं। 6.30 बजे रावण दहन होना था, लेकिन इससे ही लोगों ने जोरदार पटाखे की आवाज सुनी। कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसा माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुतले में आग लगा दी। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। चौकी प्रभारी भावेश शेंडे जवानों के साथ पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परंपरानुसार भगवान राम व लक्ष्मण की झांकी पातालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां विधि विधान से पूजन अर्चन कर रावण दहन की रस्म पूरी की गई।

Search

Archives