Home » घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला … पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
छत्तीसगढ़

घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला … पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमतराई भाठापारा में रविवार सुबह घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पहले से चल रहे विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार गजेंद्र साहू पिता टीकाराम साहू जो पेशे से प्लंबर है। रविवार सुबह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक उसके घर में घुस गए और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गजेंद्र पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान घर में अफरा तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि मोहल्ले में गाली गलौज और विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि पहले की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो इस तरह की गंभीर घटना को रोका जा सकता था। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Search

Archives