Home » छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, इन संभागों में येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, इन संभागों में येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जगहों पर दिनभर रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे मौसम भी ठंडा हो गया है। इसके वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तीन संभागों में येलो अलर्ट जारी किया है।

आगामी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। आज शुक्रवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Search

Archives