Home » फूल दुकान में काम करने वाले ने किया छात्र का मर्डर
छत्तीसगढ़ रायपुर

फूल दुकान में काम करने वाले ने किया छात्र का मर्डर

रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी स्थित कृष्णा एडलब्स पास रोहित यादव एवं प्रियांशु अग्रवाल के बीच पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद हुआ। रोहित यादव जोकि फूल दुकान में सजावट का कार्य करता है। उसने अपने पास रखे कैंची से प्रियांशु अग्रवाल की जांघ में वार कर दिया। अत्यधिक रक्त स्त्राव होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान प्रियांशु अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 19 साल निवासी समता कॉलोनी आजाद चौक रायपुर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रोहित यादव पिता स्व. भरत प्रसाद यादव उम्र 19 साल निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर को हिरासत में लिया है।राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित समता कालोनी स्थित 11वीं के छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। समता कालोनी निवासी प्रियांशु अग्रवाल नामक छात्र की हत्या हुई है। आरोपित मोहन उर्फ रोहित यादव (19 वर्ष) ने जांघ में कैंची मारकर कर प्रियांशु की हत्या की है। हत्या के आरोपित रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कैंची को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में रुपए के लेन-देन का विवाद होना सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Search

Archives