Home » महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा के चार संदिग्ध हिरासत में
छत्तीसगढ़

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोरबा के चार संदिग्ध हिरासत में

चांपा-जांजगीर। घर में अकेली रह रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कोरबा के चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को घर में अकेली महिला से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट 20 मई को चांपा थाने में दर्ज कराई। मामले में थाना स्तर से विशेष टीम गठित कर उनके बताए स्थान कोरबा गई, जहां से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त युवकों का महिला के घर आना जाना लगा रहता था। ये लोग पीड़िता के परिचित बताए जा रहे हैं।

Search

Archives