Home » सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी से 12 लाख की ठगी … विश्वास में लेकर चेक के माध्यम से निकाले पैसे
छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी से 12 लाख की ठगी … विश्वास में लेकर चेक के माध्यम से निकाले पैसे

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने 75 वर्षीय बुजुर्ग से 12 लाख की ठगी के मामले में ईएलआई ग्लोबल माइक्रो फायनेंस कंपनी के डायरेक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी पतिराम गढेवाल निवासी कतियापारा जूना बिलासपुर रेलवे में गैंगमैन पद से सेवानिवृत्त हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 12 लाख रूपए प्राप्त हुए थे। इस दौरान उनका परिचय बलराम प्रसाद देवांगन से हुआ, जिसने खुद को ईएलआई ग्लोबल माइक्रो फायनेंस फायनेंस कंपनी व्यापार विहार से जुड़ा बताया और एलआईसी में निवेश कर अधिक लाभ देने का लालच देकर 24 अगस्त 2020 को आरोपी ने प्रार्थी के बैंक खाते से दो चेक के माध्यम से 12 लाख रूपए निकालकर कंपनी में जमा कर दिया, जिसकी जानकारी पीड़ित को नहीं थी। बाद में जब पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने बताया कि कंपनी बंद हो चुकी है और डायरेक्टर पैसे लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने एलआईसी में निवेश के लिए पैसे दिए थे। लेकिन आरोपी ने बिना अनुमति दूसरी कंपनी में पैसे जमा कराकर छलपूर्वक रकम हड़प ली। शिकायत पर पुलिस ने बलराम प्रसाद देवांगन और कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Search

Archives