Home » कांसाबेल वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात
छत्तीसगढ़

कांसाबेल वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कांसाबेल वन परिक्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। नकबार गांव में हाथी ने ग्रामीण के घर में जमकर तोड़फोड़ की और अनाज को चट कर गया।

इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कांसाबेल वन विभाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुनादी कराकर लोगों को जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है। वन अमला हाथी के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। वन परिक्षेत्र में 24 हाथियों का दल मौजूद है।

Search

Archives