Home » नगर सैनिक व नायक के खिलाफ कार्रवाई : थाना से हटाया, जानें क्या है मामला
छत्तीसगढ़

नगर सैनिक व नायक के खिलाफ कार्रवाई : थाना से हटाया, जानें क्या है मामला

कबीरधाम। पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक व नायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन दोनों जवान को कॉल आउट ड्यूटी से पृथक कर दिया है। यानि, इन्हे थाना से हटाकर कार्यालय जिला सेनानी में अटैच कर दिया गया है। इनके खिलाफ रिश्वत के आरोप है।

मिली जानकारी अनुसार नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से तीन हजार रुपए की मांग किया। साथ ही शराब की व्यवस्था कराने की मांग की थी।  वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधि में लिप्त होकर नियम का उल्लंघन किया। यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे मामले की गंभीरता को लेते हुए कार्रवाई की गई है।

कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने अरविंद शुक्ला व चमन सिंह ठाकुर को थाना ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Search

Archives