रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने 17 और 18जून को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर में मंगलवार से मानसूनी बारिश का दौर प्रारंभ हो जाएगा, जिसके चलते अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 और 18 जून को सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरिया और आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।







