Home » घर में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश … मौत की वजह अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़

घर में मिली 65 वर्षीय बुजुर्ग की लाश … मौत की वजह अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

रतनपुर। ग्राम पोड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 65 वर्षीय हरि प्रसाद तिवारी पिता स्व केशव प्रसाद तिवारी का शव उनके ही घर के कमरे में कुर्सी पर पड़ा मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी आंख के ऑपरेशन के सिलसिले में एक माह से अपनी बेटी के घर रह रही थी। जबकि हरि प्रसाद घर में अकेले ही रह रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक की छह बेटियां है्रं। जो समय-समय पर उनसे संपर्क करती थीं। बीते कुछ दिनों से परिजन लगातार कॉल कर रहे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर उन्होंने पड़ोसियों से संपर्क किया। पड़ोसी जब घर के पास पहुंचे तो वहां से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर जब दरवाजा खोला गया तो हरि प्रसाद का शव कुर्सी पर पड़ा मिला और शरीर सड़ने की कगार में पहुंच चुका था। पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला स्वाभाविक मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Search

Archives