Home » हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशला में हाइवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राम भुवन पिता छत राम (उम्र 36 वर्ष) एवं सूरज (उम्र 22 वर्ष) सरईसिंगार गांव स्थित अपने साढू के घर से लौटकर अपने गांव तुमान जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम केशला के समीप सीजी 11 एबी 3192 नंबर की हाइवा ने तेज रफ्तार में बाइक सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को भिलाई बाजार अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया है।

गौरतलब है कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है, जहां भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद हाइवा वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर सड़क पर तेज गति से गिट्टी ढोने का कार्य कर रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Search

Archives