Home » बालको परसाभांठा मुख्य मार्ग में ट्रेलर की चपेट में आया दोपहिया वाहन
छत्तीसगढ़

बालको परसाभांठा मुख्य मार्ग में ट्रेलर की चपेट में आया दोपहिया वाहन

कोरबा। बालको नवधा चौक के पास गुरुवार की सुबह सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने टीवीएस एक्सेल को अपनी चपेट में ले लिया, घटना के बाद से ही मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाभांठा मुख्य मार्ग का है। जहां नवधा चौक के समीप एक ट्रेलर वाहन ने टीवीएस एक्सेल दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, घटना में दोपहिया वाहन चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। हादसे में एक्सेल वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Search