Home » दो और नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब तक 42 का आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़

दो और नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब तक 42 का आत्मसमर्पण

बीजापुर।  बुधवार को दो और नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही इस साल अब तक आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या 42 तक पहुंच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य सुखराम सोढ़ी उर्फ सुकडु पिता मंगड़ू सोढ़ी उम्र 27 निवासी केशकुतुल और मिलिशिया प्लाटून सदस्य नारू इरपा उर्फ नारायण पिता विरैया उम्र 36 निवासी बेलम नेड्रा शामिल है।

सुखराम सोढ़ी नक्सल संगठन में वर्ष 2015 से सक्रिय है। वर्ष 2017, 2019, 2020 व 2021 के कई वारदातों में शामिल रहा है। वही नारू इरपा वर्ष 2021 से नक्सल संगठन में सक्रिय है। सरेंडर करने वाले उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि नगद दी गई।

Search