Home » मोपका चौकी में दो आरक्षक पी रहे थे शराब, एसएसपी ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़

मोपका चौकी में दो आरक्षक पी रहे थे शराब, एसएसपी ने किया लाईन अटैच

बिलासपुर। मोपका पुलिस चौकी को मयखाना बनाकर नशाखोरी करने वाले आरक्षकों पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने एक्शन लिया है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद आरक्षक संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि सोशल मिडिया में बुधवार की रात एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवक बुधवार की रात मोपका चौकी पहुंचा था। चौकी पूरी तरह खाली थीं युवक अंदर चला गया। अंदर के एक कमरे में दो आरक्षक शराब पी रहे थे। युवक उनके सामने ही वीडियो बनाने लगा। कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर नाराज हो गया। आरक्षक ने युवक से हुज्जतबाजी की। इसका विरोध करने पर युवक को मारने की धमकी भी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। तत्काल मोपका चौकी मे तैनात दोनों आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। सभी पुलिस कर्मियों को समझाईश दी गई है कि भविष्य में ऐसे किसी कृत्य को अंजाम देते पाए जाने पर उनके उपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Search

Archives