Home » अस्पताल से पैदल घर जा रही नर्स से बीच रास्ते में मोबाईल की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

अस्पताल से पैदल घर जा रही नर्स से बीच रास्ते में मोबाईल की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मोबाइल से बात करते हुए पैदल घर जा रही स्टाफ नर्स लूट का शिकार हो गई। पीछे से अचानक आए बाइक सवार झपट्टा मारकर मोबाइल फोन ले भागे। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर के शिशु भवन अस्पताल में कार्यरत कल्याणी विश्वकर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपना काम खत्म कर अपने घर वापस जा रही थी। रात्रि करीबन 9.18 बजे बालाजी निवास पचरी घाट जूना बिलासपुर के पास पहुंची थी और विवो कंपनी के अपने मोबाईल फोन से बात करते चल रही थी। तभी पीछे से एक बाइक में दो व्यक्ति आकर मोबाईल फोन को झप्पटा मारकर भाग गए। इस रिर्पोट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. 600 / 24 धारा 304, 3 ( 5 ) बीएनएस दिनांक 12.12.24 को कायम कर विवेचना में लिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अति पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर आरोपियों को चिंगराज पारा सरकंडा से नंद लाल साहू उर्फ नंदू पिता हेम लाल उम्र 22 वर्ष निवासी राजीव नगर चिंगराजपारा थाना सरकण्डा बिलासपुर व रोमित यादव पिता पंचू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चिंगराज पारा थाना सरकण्डा बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया है। छीना हुआ मोबाइल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में उनि शीतला त्रिपाठी, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर कृष्णा पाण्डेय, हमराह स्टॉफ, गोकूल जांगडे, नुरूल कादीर, लगन खाण्डेकर, टंकेश साहू, मआर प्रेम कुमारी के विशेष योगदान रहा है।

Search

Archives