Home » आयरन ओर से भरे ट्रक चालक ने कार को मारी ठोकर, 4 की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़

आयरन ओर से भरे ट्रक चालक ने कार को मारी ठोकर, 4 की दर्दनाक मौत

बालोद। मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को ठोकर मार दी। घटना में ड्राईवर सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गुंडरदेही थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एक ट्रक चालक ने कार को ठोकर मार दी है। घटना में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ड्राईवर सहित एक महिला व दो पुरूष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सलूजा परिवार बालोद का रहने वाला है। देर रात रायपुर से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद टैक्सी से वापस लौट रहा था। कार खप्परवाड़ा गांव के पास पहुंची ही थी कि आयरन ओर से भरे ट्रक चालक ने कार को ठोकर मार दी। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। गैस कटर की मदद से कार में सवार लोगों को निकाला गया। करीब 4-5 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। बुधवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सलूजा परिवार के अन्य सदस्यों के मुताबिक परिवार अपनी कार से रायपुर गए हुए थे लेकिन वापसी के दौरान गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने से एक निजी ट्रैवल से कार बुक कर वापस लौट रहे थे। मृतकों में सलूजा परिवार की पत्नी सिमरन कौर, बेटा राजवीर सलूजा, चालक सहित एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वाहन को सड़क से किनारे लाने के लिए रातभर मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा। सभी के शव बुरी तरह कार में ही फंसे हुए थे और उन्हें निकालने गैस कटर की मदद ली गई। फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives