Home » ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार… लूट की संपत्ति भी बरामद
छत्तीसगढ़

ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार… लूट की संपत्ति भी बरामद

सीपत। पुलिस ने सीपत- बलौदा मार्ग में ट्रेलर चालक से लूटपाट और मोबाईल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई नगदी और मोबाईल और घटना में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया है।

प्रार्थी नरेन्द्र कुमार लहरे 24 वर्ष निवासी लेवई नवापारा (ख) बलौदा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 अगस्त की रात करीब 1 बजे जब वह ट्रेलर से कोरबा लौट रहा था। तभी ग्राम खांडा कोलवासरी मोड़ के पास तीन युवकों ने ट्रेलर के सामने बाइक खड़ी कर रोका और मारपीट करते हुए उससे 1300 नगद और मोबाईल लूट लिया। मामले मेंपरसाही निवासी एक अन्य व्यक्ति ने भी मोबाईल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सूरज यादव 22 वर्ष, शिवम दास मानिकपुरी उर्फ बबली विशु 21 वर्ष और बंधन निषाद 20 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक, दो मोबाईल सेमसंग और रियालमी कुल कीमत 25 हजार और 1300 नगदी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को दो अलग-अलग प्रकरणों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्सल, आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा व शैलेन्द्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही।

Search

Archives