Home » महामाया मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी का ताला तोड़ा
छत्तीसगढ़

महामाया मंदिर में चोरों का धावा, दान पेटी का ताला तोड़ा

धरसीवां। शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों से लोग दहशत में हैं, वहीं बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं है। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। सांकरा निको हाइवे किनारे स्थित महामाया मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी पर हाथ साफ कर लाखों रुपये पार कर दिएए मामले की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। शातिर चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर दान की राशि पार कर दी, वहीं सुबह जैसे ही सांकरा के लोग मंदिर पहुंचे तो दानपेटी का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद महामाया सेवा समिति सांकरा के अध्यक्ष टहल सिंह साहू, उपाध्यक्ष उमेश यादव, सचिव नोहर सिंह वर्मा और सदस्य बिका साहू कृष्ण मारकंडे ने पुलिस चौकी सिलतरा जाकर चोरी की घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी। नोहर वर्मा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में रखा हुआ दान पेटी हर छह माह बाद यानी नवरा़त्र के पहले खुलती है। पिछले नवरा़त्र के बाद से दान पेटी नहीं खुला था और दानदाताओं ने जो भी दान किया था वह सभी उस पेटी में था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Search

Archives