Home » सास-बहू के बीच हुई नोंकझोंक फिर एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट… मामला थाने जा पहुंचा
छत्तीसगढ़

सास-बहू के बीच हुई नोंकझोंक फिर एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट… मामला थाने जा पहुंचा

बिलासपुर। सास और बहू के बीच विवाद का मामला गुरूवार को सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि सिविल लाइन थाने जा पहुंचा। सास और बहू ने एक दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। दोनों पक्षों को चोटे आई है। दोनों ने एक दूसरे के उपर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला दीनदयाल कॉलोनी का है। यहां रहने वाली मीरा सिंह ने अपनी बहू पर आरोप लगाया है। उनकी बहू अमृषा ठाकुर अपनी स्कूटी में बुधवार की शाम 5 बजे घर आई और उनके द्वारा बनाए जा रहे अघ्घन गुरूवार पूजा की चौका मे ंस्कूटी चढ़ा दी। विरोध के बाद अमृषा ठाकुर ने उनकी पिटाई कर दी। साथ ही उन्होंने कमरे में बंद करके अपने भाई अंकित ठाकुर को बुला लिया। इसके बाद घर के बाहर से अपनी सास को गंदी गंदी गाली देने लगी। किसी तरह इसकी सूचना 112 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को कमरे से बाहर निकाला। इधर अमृषा ठाकुर ने भी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसका पति उसे फोन करके मंगला लोखंडी मोड़ के पास बुलाया। जिस पर वह वहां पहुंची जहां उसके द्वारा अमृषा ठाकुर के साथ मारपीट की गई। जब इसकी जानकारी देने वह दीनदयाल कालोनी स्थित घर पहुंची तो उनके ससुर कृष्ण कुमार सिंह और उनकी सास मीरा ने उनके साथ जमकर मारपीट की। सास और बहू दोनों को चोट आई है। इधर मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives