कोरबा। 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने से मौत की दूसरी घटना सामने आईं है। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट परसाखोला में एक छात्र डूब गया, जिसकी मौत हो गई है। पानी में डूब रहे एक अन्य छात्र की जान दोस्तों ने बचा ली है।
घटना मगंलवार सुबह हुई है। दीपका से चार दोस्त पिकनिक मनाने के लिए बालको के परसाखोला पिकनिक स्पॉट्स आए हुए थे। इसी दौरान एक छात्र पानी में नहाने के लिए उतरा और गहराई में लापता हो गया है। जानकारी अनुसार दो दोस्त उपर झरने की ओर थे, वही दो दोस्त नीचे पानी में उतर चुके थे। देखते ही देखते दोनो दोस्त पानी में समा गए। जैसे तैसे पानी में डूब रहे एक किशोर को बाकी के दोस्तो ने पानी से बाहर निकाला। एक अन्य किशोर गहराई में समा गया जिसका शव निकाल लिया गया है। ेगौरतलब हो की सोमवार शाम को भी एक यूवक की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, वही 24 घंटो के भीतर जलप्रपात में डूबने की दूसरी घटना सामने आईं है।







