Home » व्यापारी की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर दी जान
छत्तीसगढ़

व्यापारी की इकलौती बेटी ने फांसी लगाकर दी जान

जगदलपुर।  बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक होलसेल व्यापारी की इकलौती बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही युवती को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाइयों से बात करने के साथ ही खाना खाने के बाद अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि बोधघाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक वासवानी की बेटी कोमल मंगलवार की सुबह अपने भाइयों के खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई, जिसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने जब उसका दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। कोमल पंखे में लटक रही थी। परिजनों ने उसे महारानी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Search

Archives