Home » बरातियों को घेरकर बदमाशों ने किया हमला, वाहनों में भी की तोड़फोड़, कई लोग हुए घायल
छत्तीसगढ़

बरातियों को घेरकर बदमाशों ने किया हमला, वाहनों में भी की तोड़फोड़, कई लोग हुए घायल

मस्तूरी। मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम जुनवानी में तथाकथित युवक और उनके साथियों ने बारातियों पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्राम ओखर से बारात निकली थी। इसी दौरान उन पर हमला हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ओखर से दिवश कुमार केंवट की शादी के लिए बारात गुरूवार को रवाना हुई। देर रात जब बारात ग्राम जुनवानी पहुंची तो वहां के शुभम रात्रे पिता ओमप्रकाश रात्रे और उसके साथियों ने गाली गलौच करते हुए बारातियों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया गया। इस दौरान अधिकांश बाराती मौके से भाग निकले। बारातियों में संतोष साहू और शालीकराम केंवट के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। सदानंद पटेल के हाथ और कंधे, प्रीतम रजक के हाथ और सिर में गंभीर चोट आई है। बात यहीं नहीं रूकी शुभम रात्रे और उसके साथियों ने बारात की गाड़ी में भी अपना गुस्सा निकाला। गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives