Home » छात्रा से मोबाईल और नगदी की झपटमारी… अज्ञात बाइक सवार आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
छत्तीसगढ़

छात्रा से मोबाईल और नगदी की झपटमारी… अज्ञात बाइक सवार आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर रोड पर डायमंड होटल के सामने दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुमारी परमेश्वरी पोर्ते निवासी ग्राम केवाछी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 9.30 बजे वे अपने घर से त्रिवेणी डेंटल कॉलेज चकरभाठा इलाज कराने गई थी। इलाज के बाद पैदल अपने गांव लौट रही थी। साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वे अपने भाई से मोबाइल पर बात करते हुए सुबह करीब 11.15 बजे डायमंड होटल के सामने रायपुर-बिलासपुर रोड पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात बाइक सवार ने झपट्टा मारकर हाथ से मोबाईल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। झपटे गए मोबाईल की पहचान रेडमी 14सी के रूप में हुई है। जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा हुआ था। मोबाईल की अनुमानित कीमत लगभग 5 हजार रूपए बताई गई है। इसके अलावा मोबाइल कवर में रखे 1 हजार रूपए नकद भी आरोपी ले गया। कुल मिलाकर लगभग 6 हजार रूपए की लूट हुई है। घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस ने तत्कल मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है। अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में चिंता का माहौल है।

Search

Archives