Home » पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर इस हाल में मिला फरार आरोपी
छत्तीसगढ़

पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर इस हाल में मिला फरार आरोपी

जगदलपुर। घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से करीब 50 किमी दूर सोनदेवड़ा गांव में वारदात हुई है। इस गांव के रहने वाले बुरजो का अपनी पत्नी जयमनी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी घर के आंगन में बैठी हुई थी। इसी बीच बुरजो कुल्हाड़ी लेकर आया और पीछे से उसके सिर और पीठ पर लगातार वार किए। इस दौरान जयमनी जोर-जोर से चीखने लगी। इसे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख बुरजो फरार हो गया। जयमनी की सांसे चल रही थी। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, फरार आरोपी पति ने सड़क किनारे एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Search

Archives