कोरबा। मुख्य मार्ग स्थित सुनालिया पूल से एक युवती ने अचआनक नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद एक युवक ने भी नहर में छलांग लगा दी।
इसे देखते ही चौक में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक जवान ने दोनों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। हालांकि दोनों मिलकर भी लड़की जान नही बचा सके। घटना सोमवार की रात 9 बजे सुनालिया पुल पर हुई। एक युवती ने नहर में कूद गई। उसे बचाने के लिए पीछे पीछे एक युवक और ट्रैफिक पुलिस का जवान भी नहर में कूद गए। पानी का बहाव तेज होने की वजह से युवती की तलाश नही की जा सकी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और उसकी तलाश की जा रही है।







