Home » खूंटाघाट ड्रेम में डूबे कोरबा के युवक का मिला शव… 15 तारीख को लौटना था बालाघाट
छत्तीसगढ़

खूंटाघाट ड्रेम में डूबे कोरबा के युवक का मिला शव… 15 तारीख को लौटना था बालाघाट

रतनपुर। थाना क्षेत्र के खूंटाघाट जलाशय में पिकनिक के दौरान डूबे कोरबा निवासी युवक का शव गुरूवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया। मृतक की पहचान विशाल मानकर 26 वर्ष पिता कन्हैया मानकर निवासी सुभाषनगर दीपका मूल निवासी बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। विशाल दीपका स्थित रिजिटेक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ खूंटाघाट डेम पिकनिक मनाने आया था। खाना बनाने और खाने के बाद सभी दोस्त जलाशय में नहाने उतरे। नहाने के बाद पांच दोस्त बाहर आ गए। लेकिन विशाल पानी से बाहर नहीं निकला। दोस्तों ने आसपास तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। गुरूवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान फिर शुरू किया। कुछ घंटों बाद शव को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विशाल ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह 15 अगस्त की छुट्टी में घर आएगा। परिजन उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही हादसे की खबर मिल गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Search

Archives