कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर शव मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सोमवारी बाजार शिव मंदिर के पीछे कॉलोनी में एक अधंजली लाश मिली है। फिलहाल घटनास्थल पर बा़कीमोंगरा पुलिस पहुंच चुकी है, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी सूचना दे दी गई।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम पहुंचने के बाद ही जांच किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि शव महिला की है या युवती की है। बता दे कि कुछ दिन पहले ही बांकी मोंगरा क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। जिसकी मिस्ट्री को पुलिस सुलझाने में सफल तो हो गई है पर अब भी उस मामले में रिपोर्ट तैयार कर रही है।
ऐसे में एक बार फिर पुलिस के लिए चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस युवक की मिस्ट्री को सुलझाने में 36 घंटे का समय लग गया था। अब ऐसे में महिला की अधजली लाश की मिस्ट्री का खुलासा, कितने समय लेती है, ये पुलिस जांच की रफ्तार से तय होगा।







