Home » नाबालिग लड़की से विवाद कर रहे आरोपी ने बीच बचाव करने पहुंचे 3 पर चलाया चाकू… युवक गंभीर
छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की से विवाद कर रहे आरोपी ने बीच बचाव करने पहुंचे 3 पर चलाया चाकू… युवक गंभीर

बिलासपुर। अटल आवास के पास नाबालिग लड़की से विवाद करने की बात पर एक युवक का तीन युवकों के उपर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर युवक को सिम्स में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पीछे अशोक नगर पानी टंकी के पास मैदान में घटना हुई। गुरूवार की शाम वहां रहने वाले कान्हा यादव वहीं की जान्हवी मानिकपुरी के साथ विवाद कर रहा था। इसी दौरान भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसका दोस्त विकास यादव और पवन यादव बीच बचाव करने पहुंचे। कान्हा यादव ने युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अटल आवास निवासी ओमप्रकाश ध्रुव, विकास यादव, पवन यादव को गंभीर चोट आई है। पड़ोसी लोकेश दुबे और शवम यादव ने उन्हें सिम्स में दाखिल करा दिया। ओमप्रकाश ध्रुव के पेट में बांये तरफ, विकास यादव को छाती और पेट, पवन यादव को पेट और नाभि के पास गंभीर चोट आई है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Search