Home » 200 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में खा रहा मनपसंद डिश
छत्तीसगढ़

200 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में खा रहा मनपसंद डिश

सूरजपुर। सूरजपुर में रुपए डबल करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी अशफाक उल्ला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर आरोपी अशफाक उल्ला की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस द्वारा उसे स्पेशल ट्रीटमेंट दिए जाने की तस्वीर सामने आई है।

ट्रीटमेंट का फोटो खूब वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। आरोपी अशफाक उल्ला 6 दिनों से पुलिस रिमांड पर है। आरोपी पर 200 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं के शिकायत की जांच कर सूरजपुर पुलिस मामलों में अपराध दर्ज करेगी। सूरजपुर पुलिस ने 35 से 82 दिनों में निवेशित रकम दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चर्चित अशफाक उल्ला और उसके पिता को 29 नवंबर को गिरफ्तार किया था। अशफाक उल्ला की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ताओं की थाने में लाइन लग गई है। अब तक 68 से अधिक शिकायतकर्ता थाने पहुंच चुके हैं।

Search

Archives