Home » लोगों तक यह संदेश पहुंचाने साइकिल से छत्तीसगढ़ यात्रा पर निकले शिक्षक संतोष
छत्तीसगढ़

लोगों तक यह संदेश पहुंचाने साइकिल से छत्तीसगढ़ यात्रा पर निकले शिक्षक संतोष

भिलाई नगर। प्रदूषण की रोकथाम व नशामुक्ति के संदेश को लेकर शिक्षक संतोष गुप्ता छत्तीसगढ़ यात्रा पर हैं। संतोष हर दिन 200 किमी साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए हरियाली अभियान पर काम कर रहे हैं। शिक्षक संतोष साइकिल से यात्रा कर इस संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। संतोष का मानना है कि जहां साइकिल से अच्छा स्वास्थ्य व सेहत बनता है वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी नहीं होता है। वे हर रोज अपने स्कूल 40 किमी साइकिल से ही आना-जाना करते हैं।
श्री गुप्ता पहले भी नेपाल तक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं और छुट्टियों में वे अक्सर साइकिल से घूमकर इस बात के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं कि हमारी आदतें ही प्रकृति को बनाती और बिगाड़ती हैं। वे मुंगेली से हैं और पूरी यात्रा में लोगों का भरपूर प्यार मिलता है।

Search

Archives