Home » ऑटो सवार महिला के गले से सोने का चेन पार, बगल में बैठी महिला पर संदेह
छत्तीसगढ़

ऑटो सवार महिला के गले से सोने का चेन पार, बगल में बैठी महिला पर संदेह

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में व्यवसाय करने वाली महिला के गले से ऑटो में सफर के दौरान सोने की चेन चोरी होने की घटना सामने आई है। प्रार्थी नीलम अरोरा ने बताया कि वह अग्रसेन चौक के पास साकेत अपार्टमेंट में रहती है। अपने पति के साथ श्याम टॉकीज के पास सायकल स्टोर का संचालन करती है। मंगलवार की दोपहर ऑटो से अग्रसेन चौक से दुकान जाने के लिए निकली थी। ऑटो में एक महिला और युवती भी साथ बैठ गई। युवती बार-बार उल्टी होने का बहाना कर रही थी। जो बस स्टैंड के पास उतर गई। जब प्रार्थी नीलम अरोरा अपनी दुकान के पास पहुंची तो उसके गले से 17 ग्राम सोने की चेन लगभग 40 हजार कीमती गायब थी। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है। आशंका जताई जा रही है कि अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड के बीच अज्ञात महिला ने ही उनकी चेन की चोरी की है। पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Search

Archives