Home » छतौना मोड़ पर मिली युवक की संदिग्ध लाश … सिर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा जांच शुरू
छत्तीसगढ़

छतौना मोड़ पर मिली युवक की संदिग्ध लाश … सिर पर चोट के निशान, हत्या या हादसा जांच शुरू

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कैवर्त पिता राम कुमार निवासी छतौना के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव दिखाई देने के बाद तत्काल इसकी सूचना चकरभाठा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए बिल्हा भेज दिया है।

प्रथम दृष्टया मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे संदेह गहराता जा रहा है। यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। हालांकि पुलिस स्पष्ट कारणों की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनो और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि सुरेंद्र रात में कहा गया था और किसके साथ था। हत्या या हादसे के बीच उलझी इस घटना को लेकर लोगों में संशय का माहौल है।

Search

Archives