बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य, अपराध विवेचना एवं अपराधियों की धरपकड़ में प्रशंसनीय योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। माह अगस्त 2025 के लिए 05 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को काप ऑफ मंथ के रूप में चुना गया है।
सम्मानित होने वाले अधिकारियों के नाम
श्रीमती निधि नाग एसडीओपी बलौदाबाजार- थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र. 328/2024 धारा 302 भादवि एवं 3(2)(वी-क) अजा/अजजा अधिनियम के प्रकरण में उत्कृष्ट जांच एवं विवेचना कार्यवाही किए जाने के फलस्वरूप काप ऑफ मंथ के रूप में चुना गया है।
आरक्षक क्र. 370 भूपेंद्र गुप्ता थाना लवन दृ थाना लवन द्वारा माननीय न्यायालय से जारी की 30 से अधिक स्थाई वारंट की तामीली कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप काप ऑफ मंथ के रूप में चुना गया है।
प्रधान आरक्षक 235 मनोज वर्मा, आरक्षक 783 राजेश ध्रुव, आरक्षक 546 राहुल ध्रुव थाना पलारी – थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा के नगर सेना कार्यालय के पास रात्रि में ट्रक चालक से झप्तमारी का भाग रहे आरोपियों का पीछा करते हुए सावधानी पूर्वक सकुशल आरोपियों की गिरफ्तारी कर उत्कृष्ट कार्य किए जाने के फलस्वरूप काप ऑफ मंथ के रूप में सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता की पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस अधिकारियों को और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और भी मजबूत बनाने में मदद करेगा।







