Home » ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा : अब 25 जून तक स्कूल रहेंगे बंद, भीषण गर्मी के कारण राज्य सरकार ने लिया फैसला
छत्तीसगढ़ रायपुर

ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ा : अब 25 जून तक स्कूल रहेंगे बंद, भीषण गर्मी के कारण राज्य सरकार ने लिया फैसला

रायपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाया है। शिक्षा मंत्री ने राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल को 25 जून तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। वहीं 26 जून से स्कूल के पट खोले जाएंगे।

बता दें प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तेज गर्मी पड़ रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। श्री अग्रवाल का कहना है कि बड़ी संख्या में अभिभावकों के भी ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे, जिसे ध्यान में रखते हुए अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया गया है।

Search

Archives