बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक निवासी छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। परिजनों ने छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस लापता छात्र की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।
तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौक निवासी महेश नायक के पुत्र विनय नायक 17 वर्ष विगत 15 नवंबर की सुबह 9 बजे स्कूल जाने घर से स्कूटी सीजी 10 एएच 8276 से लालखदान निकला था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा, जब परिजनों ने उसकी तलाश की, उसके मोबाईल पर कॉल किया तो उसने एक बार फोन उठाया, लेकिन बात नहीं की, जिसके बाद उसका मोबाईल बंद हो गया। आसपास रिश्तेदारों के पास तलाश करने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तोरवा थाने में दर्ज कराई। जिसकी तलाश की जा रही है। छात्र विनय के परिजन इस घटना से व्यथित हैं। बच्चे के कुशल घर पहुंचने की कामना कर रहे हैं। लापता होने के 13 दिन बाद अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि किसी व्यक्ति द्वारा उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। लिहाजा परिजनों ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। परिजन लोगों से भी विनय की तलाश करने कह रहे हैं।







