Home » प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार, अब अस्पतालों में मरीजों की फोटो -वीडियो लेने पर सख्त रोक
छत्तीसगढ़

प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रहार, अब अस्पतालों में मरीजों की फोटो -वीडियो लेने पर सख्त रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में रोगियों की फोटो और वीडियो लेने पर रोक लगा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर कहा है कि जब तक रोगी या उसके अभिभावक की लिखित सहमति नहीं होगी, तब तक किसी भी मीडिया या व्यक्ति को अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में बाउंसर विवाद के दौरान मीडिया कवरेज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस घटना के बाद से ही प्रशासन सख्त हुआ है। घटना के बाद प्रेस और मीडिया के साथियों ने शासन प्रशासन पर दबाव बनाया तब जाकर बाउंसरों पर कार्रवाई की गई, लेकिन ऐसा लगता है प्रशासन में पत्रकारों की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति को दबाने के लिए यह तुगलकी फरमान जारी किया है।

इस आदेश के बाद मीडिया जगत में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। एक तरफ सरकार पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा की बात करती है दूसरी ओर पत्रकारों की स्वतंत्रता पर कुठाराघात कर रही है। हालांकि प्रशासन ने यह जरूर कहा है कि मीडिया मैनेजमेंट के लिए सभी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रोटोकॉल बनाएंगे। अब इस नए आदेश के बाद अब अस्पतालों में बिना इजाजत मरीज की फोटो या वीडियो बनाना अपराध माना जाएगा।

Search

Archives