Home » तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो महिला की मौत, 37 घायल
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो महिला की मौत, 37 घायल

जगदलपुर।  बस्तर जिले के घोटिया थाना क्षेत्रांतर्गत ढाबामारी के पास मंगलवार की सुबह शादी से लौट रही एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई।  इस हादसे में दो महिला की मौत हो गई, वहीं 37 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही बचाव दल मौके पर पहुंच घायलों को लोहंडीगुड़ा और उसके बाद मेकाज लाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सिरिसगुड़ा निवासी एक परिवार अपने गांव के लोगों के साथ सोमवार को गांव के ही रामधर की पिकअप वाहन में नारायणपुर जिले के ओरछा के रेंगाबेड़ा में शादी में गए हुए थे, शादी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार की सुबह जब पिकअप में सब वापस आ रहे थे तभी घोटिया थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई।

घटना में गांव की दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य 37 लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोगो के साथ ही पुलिस टीम व एम्बुलेंस को रवाना किया गया। घायलों को लोहंडीगुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि कुछ को मेकाज रेफर किया गया है।

Search

Archives