बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काठा कोनी के पास एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पिता की मौत हो गई, वहीं पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंच बहरा निवासी लतेल पटेल अपने पुत्र छतलाल पटेल के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10ईए 0961 में सिंगारबाड़ी घुटकू जाने के लिए घर से निकले थे। 10 बजे के करीब काठाकोनी के पास पहुंचे थे। तभी सामने से सफेद रंग की क्रेटा कार सीजी 04एमजी 6555 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पिता पुत्र दोनों को गंभीर हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने लतेल पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र छतलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस, 125 (ए), 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।







