कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुधरीपारा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नागराज बिंझवार पिता स्वर्गीय बुधवार सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष जिसे तीन माह पहले पिता के बदले नौकरी मिली थी। मृतक एसईसीएल रजगामार में कार्यरत था।
परिजनों ने बताया कि नागराज रविवार की रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और कमरे में गए तो देखा कि नागराज फांसी के फंदे पर झुल रहा है। उसकी सांसें थम चुकी थी। मृतक के बड़े पापा ने बताया कि नागराज शराब का आदि था और कहीं कहीं उधार रकम ले चुका था। पिता के बदले में लगभग तीन माह पहले ही नौकरी मिली थी। फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया ।







