Home » मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर

नारायणपुर। महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर होने की भी सूचना मिल रही है। अब तक मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई हैं। अभियान अभी भी जारी है।

अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों  और   माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

Search

Archives