Home » शराब तस्करी में भाजपा नेता का बेटा समेत सात गिरफ्तार, 497 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
छत्तीसगढ़

शराब तस्करी में भाजपा नेता का बेटा समेत सात गिरफ्तार, 497 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त

बकावंड (कोंडागांव)। अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए करपावंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपितों में भाजपा नेता और माकड़ी जनपद उपाध्यक्ष का पुत्र भी शामिल है।

दो जगहों पर छापा

पहली कार्रवाई में पुलिस ने ओडिशा के मुंडागुड़ा के पास नंदीगुड़ा से दो आरोपितों को धर दबोचा। उनके कब्जे से बोलेरो वाहन और 148 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

दूसरी कार्रवाई में ग्राम जैबेल-2 कडाकाटा जंगल में छापामारी की गई। यहां पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा और उनके पास से 349.820 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की।

कुल 497 लीटर से ज्यादा अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना सिंह (बिहार), भूजो भतरा (ओडिशा), दुर्योधन कश्यप, पितम नेताम, सोनूराम नेताम, नामेराम कश्यप, देवेंद्र कोरार्म शामिल हैं। सभी आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

करपावंड थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Search

Archives