Home » 60 तोला सोना-चांदी के जेवरात और नगद 60 हजार की सनसनीखेज चोरी, पुलिस डॉग बिमला ने दिए अहम सबूत
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

60 तोला सोना-चांदी के जेवरात और नगद 60 हजार की सनसनीखेज चोरी, पुलिस डॉग बिमला ने दिए अहम सबूत

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवागांव में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे 60 हजार रुपए और 60 तोला सोना-चांदी के जेवरात भी पार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोटा पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड की मदद से वारदात स्थल से कई अहम सबूत जुटाए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नवागांव निवासी दिलीप जायसवाल पिता चिंता राम जायसवाल उम्र 60 वर्ष के निवास पर रविवार को अज्ञात चोरों ने पहले गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घर के अंदर दो अलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात को पार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जिस मकान में चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया है, वहां 80 वर्षीय वृद्ध महिला सो रही थी, लेकिन उसे चोरी की भनक नहीं लगी। घटना की रात दिलीप जायसवाल शादी कार्यक्रम में परिवार सहित बाहर गए हुए थे। घर में उनका पुत्र व नवविवाहित बहू बगल मकान में सो रहे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने जेवरात के खाली बैग घर के अंदर ही फेंक दिया। सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा कि अलमारियां खुली पड़ी हैं और अंदर रखा सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। अलमारियों में रखा कीमती सामान चोरी हो गया था और अलमारी में रखे रुपए भी गायब थे। जिस घर में चोरी हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरें नहीं लगे हैं। घर के बगल में एक किराना दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन शातिर चोरों ने उसकी दिशा बदल कर ऊपर की ओर घुमा दिया, जिसकी वजह से कैमरे में कैद नहीं हो सके।  ऐसे में चोरों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। बिलासपुर पुलिस की डॉग स्क्वायड बिमला ने पुलिस को कई अहम सुराग दिए हैं। इसी के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि बहुत जल्द ही चोरों तक पहुंचने में कोटा पुलिस टीम को कामयाबी मिलेगी। बहरहाल अब देखना यह है कि कोटा पुलिस चोरों तक पहुंचने में कब तक कामयाब होती है।

Search

Archives