Home » रायपुर में सनसनीखेज वारदात : सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार, संदूक के अंदर युवक की लाश…
छत्तीसगढ़

रायपुर में सनसनीखेज वारदात : सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार, संदूक के अंदर युवक की लाश…

रायपुर। रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां इंद्रप्रस्थ फेस-2 में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। शव को एक बड़े सूटकेस में बंद कर सीमेंट से भर दिया गया था, और फिर उसे एक बड़ी स्टील की पेटी (ट्रंक) में रखकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था।

घटना की जानकारी

पुलिस ने बताया कि शव लगभग 30 से 35 वर्ष के युवक का है, और उसकी हत्या गर्दन पर गहरे चोट के निशान के कारण हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, जिसमें एक कार दिखाई दे रही है, जिसका नंबर सीजी 04 बी 7700 है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है

पुलिस की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दौलतराम पोर्ते ने बताया कि शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर सीमेंट से ढंका गया था, फिर उसे एक स्टील की पेटी में डालकर सुनसान इलाके में फेंका गया था। यह मामला एक पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है. और आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।

पुलिस ने गोलबाजार स्थित पेटी लाईन समेत पूरे शहर के पेटी दुकानों की जांच कर रही है, क्योंकि पेटी पर “हब्बू भाई” नाम लिखा पाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, लापता व्यक्तियों की शिकायतें और डिजिटल सर्विलांस की मदद से मृतक की पहचान में जुटी हुई है।

Search

Archives