Home » शराबी दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी… नशे में टुन होकर देर से पहुंचा बारात लेकर
छत्तीसगढ़

शराबी दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी… नशे में टुन होकर देर से पहुंचा बारात लेकर

परिवार से अश्लील गाली गलौज व जान से मारने की धमकी, सरकंडा पुलिस ने किया मामला दर्ज

बिलासपुर। थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी शिक्षिका श्रेया शुक्ला ने ओडिशा निवासी किशन सिंह के विरूद्ध गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्रार्थी श्रेया शुक्ला ने बताया कि वह ओडिशा में एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और अपनी इच्छा से किशन सिंह से विवाह करना चाहती थी। जिसे परिवार की भी सहमति थी। 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी का कार्यक्रम अशोक वाटिका मैरिज रिसोर्ट बिरकोना रोड सरकंडा में तय किया गया था, लेकिन वर पक्ष के लोग निर्धारित समय से कई घंटे देर रात को पहुंचे। आरोप है कि दूल्हा किशन सिंह शराब के नशे में था तथा ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। यह देखकर वधूपक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। उसी रात आरोपी ने श्रेया व उनके माता पिता सहित परिवार के सदस्यों को गाली गलौज और धमकी दी। शादी टूटने के बाद 27 नवंबर की शाम से रात तक आरोपी ने श्रेया के बड़े भाई स्नेहिल शुक्ला के मोबाईल पर बार बार कॉल कर अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण पूरा परिवार सुनता रहा। जिससे सभी भयभीत हो गए। घटना से आहत श्रेया ने 2 दिसंबर को थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Search

Archives