बीजापुर। सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बीजापुर जिले के पुलिस थाना उसिर अंतर्गत एफओबी गुंजेपरती क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में माओवादियों द्वारा जंगल में फेंके गए विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है।
सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर गुंजेपरती क्षेत्र के जंगल से हथियार, विस्फोटक बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बरामद सभी उपकरणों और सामग्रियों को सुरक्षा मानकों के अनुसार नष्ट किया गया। पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान बरामद किए गए इन सामानों से माओवादियों की एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।







